फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई विद्युत इकाई से उत्पादन शुरू, 173.14 मेगावाट का इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी में 173.14 मेगावाट का और विद्युत उत्पादन शुरू
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में नव निर्मित 500 मेगावाट क्षमता वाली इकाई से 173.14 मेगावाट का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। इस नवीन विद्युत इकाई से उत्पादित बिजली उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर तथा चंडीगढ़ को भी दी जा रही है। एनटीपीसी के प्रबंधक जनसंपर्क अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश को अभी तक 485.50 मेगावाट विद्युत आपूर्ति हो रही थी, जो बढ़ कर 658.64 मेगावाट हो गई है। इस विद्युत इकाई के चालू हो जाने से जहां ऊंचाहार परियोजना की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 1560 मेगावाट हो गई है, वहीं एनटीपीसी संस्था की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 50608 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। 50608 मेगावाट क्षमता स्थापित हो जाने के बाद विश्व की अग्रणी विद्युत कंपनी बनने में एक कदम और आगे बढ़ चुकी है। ऊंचाहार परियोजना की उक्त विद्युत इकाई का निर्माण कार्य 32 महीने में पूरा किया गया है, जो कि विद्युत परियोजना निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व रिकार्ड स्थापित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें