कल बंद रहेगी तीन उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति
रायबरेली। विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज डिवीजन के तीन विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति 01 सितंबर को बंद रहेगी। एसडीओ ट्रांसमिशन एके मौर्य ने बताया कि लालगंज डिवीजन के विद्युत उपकेंद्र मल्केगांव, बेहटा, रौतापुर को बिजली की आपूर्ति उन्नाव जिले के सोनिक ट्रांसमिशन से होती है। 01 सितंबर को सोनिक ट्रांसमिशन में अनुरक्षण कार्य होगा। इस वजह से सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक तीनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।