फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत किसान कुएं में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। एक किसान नशे में धुत कुएं में गिर गया। रविवार सुबह परिवारीजनों ने खोजबीन की तो उसका शव घर के सामने स्थित कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


कुशलखेड़ा मजरे थुलेंडी गांव निवासी दान बहादुर (30) किसानी करता था। परिवारीजनों के मुताबिक वह शराब पीता था। शाम को शराब पीकर आया और खाना खाने के बाद सो गया।

सुबह वह चारपाई पर नहीं मिला तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की। घर के सामने स्थित कुएं में देखा तो उसका शव उतराता मिला। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शव कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


किसान की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीता था। नशे की हालत में कुएं में गिर गया। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें