फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकफेड के सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकफेड के सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

रायबरेली। जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन परती भूमि निकास, वन एवं पर्यावरण जंतु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने बुधवार रात लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहायक अभियंता पैकफैड बैठक में उपस्थित न होने के कारण उनसे स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने अधिकारियों के पिछले वर्षों में कराये गए कार्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं कार्यों को धरातल पर नजर आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ऊसर भूमि सुधार विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया जनपद में वर्तमान समय में 650.08 हेक्टेयर भूमि को कृषि योग्य बनाने का कार्य चल रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाए। डीएफओ तुलसीदास शर्मा ने बताया कि वन विभाग को 12 लाख 50 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया है। मंत्री ने सभी पेड़ लगाने के पश्चात रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं पेड़ाें को संरक्षित रखने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजना का प्रचार-प्रसार कराने तथा जनपद में मानक के अनुरूप न चलने वालों उद्योगों को बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें