फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकी तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन

रायबरेली। भादाें की अंधेरी रात, रोहिणी नक्षत्र, तिथि अष्टमी को कान्हा के जन्मोत्सव की रौनक बिखर गई। जगह-जगह कान्हा की अलौकिक झांकियों के प्रकाश झिलमिलाने लगे, मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजने लगे। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण को भोग-राग लगाकर आरती-पूजन किया। झांकी तो कहीं पर भजन, कीर्तन के कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
फायर बिग्रेड स्थित मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। जिला अग्निशमन अधिकारी आरएन पांडेय, अग्निशमन अधिकारी शत्रुघ्न की मौजूदगी में जन्माष्टमी मनी। भजन संध्या और प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जितेंद्र पांडेय, विपुल सिंह, रमापति तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में भजन कार्यक्रम हुआ। एएसपी शशिशेखर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने कहा कि जिस तरह पाप को नष्ट करने के लिए श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। सभी लोगों को गलत कार्यों से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, कोतवाल अशोक त्रिपाठी, राकेश सिंह मौजूद रहे।
सलोन कोतवाली में कोतवाल जीडी शुक्ला की अगुवाई में जन्माष्टमी मनाई गई। यहां पर जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। गुरूबक्शगंज थाना परिसर में एसओ विनोद सिंह की मौैजूदगी में जन्माष्टमी मनी।
राधाकृष्ण मंदिर छोटी बाजार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां पर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथक कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह बस स्टेशन, राना नगर स्थित मढ़ी देवी मंदिर, पुलिस लाइंस में भी जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विकास नगर में जन्माष्टमी मनाई गई। सलमान और नूर मोेहम्मद ने हनुमान की भूमिका निभाई। रौनक, विपिन, प्रिंस, राजा, कृष्णा हनुमान की सेना में शामिल रहे। सभासद शत्रोहन सोनकर की मौजूदगी में जन्माष्टमी मनाई गई।
न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल की सभी शाखाओं में जन्माष्टमी मनाई गई। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक झाँकियाँ प्रस्तुत की। इस मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष इंद्रेश विक्त्रस्म सिंह, प्रबंधक शशिकांत शर्मा, रश्मि शर्मा, एसएल प्रजापति, राजीव सिंह, तारकेश्वर सिंह मौजूद रहे।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक रनापुर पहरौली गांव के रामलीला मैदान में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झाँकी सजाई गई। इस दौरान रनापुर के बच्चों द्वारा सुंदर झांकियों का सजीव मंचन किया गया। इसमें श्रीकृष्ण की भूमिका में आनंद द्विवेदी, राधा की नीरज सैनी, सुदामा हिमांशु द्विवेदी, रुक्मिणी की भूमिका शुभम ने निभाई। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक भी देखने को मिली।
विज्ञापन

इन्हौंना प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में आस्था का प्रतीक पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई। लोगों ने अपने घरों में सुंदर झांकियां सजाकर एवं झूले बनाकर नंद गोपाल को झुलाते देखे गए। शिवरतनगंज थान और इन्हौंना चौकी परिसर में भी जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर बृज भूषण पाठक, सियाराम दत्त मिश्र, मुन्ना यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें