फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से चार श्रमिक झुलसे, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आए चार श्रमिक, झुलसे
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में चार श्रमिक करंट की चपेट में आने से झुलस गए। सभी को सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब बोरिंग करने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया।
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे मिश्रन मजरे सवैया राजे गांव निवासी उदय प्रकाश का ट्यूबवेल खेत में लगा है। वह नई बोरिंग करा रहा था। काम करने के लिए गांव के ही उदय प्रकाश, लवकुश पांडेय, विनोद कुमार, अजय कुमार दिहाड़ी पर रखे था। चारों एक पाइप को उठाकर दूसरी पाइप में जोड़ रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार में लोहे की पाइप छू गया। इससे चारों बेहोश होकर गिर पड़े। घटना होने पर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य ऊंचाहार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि सभी की हालत नाजुक होने पर यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद ही जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें