फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में 9 लोग घायल
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना व कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक भीखा मजरे चिलौली गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठियां चटकीं। इसमें एक पक्ष से लक्ष्मी और धनपत, जबकि दूसरे पक्ष से माता प्रसाद, देवकली और इंद्रवती घायल हुई हैं। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बालकिशुन का पुरवा मजरे आइमाजहनिया में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से उमा देवी और दूसरे पक्ष से रमेश व धीरेंद्र घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक महराजगंज कस्बा निवास जयदीप वर्मा को जमीनी विवाद को लेकर मोहल्ले के ही कोलई, श्यामलाल, राज ने मारपीट कर घायल कर दिया। जयदीप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें