मानक के विपरीत छह भवन सीज
रायबरेली। शहर में मानक के विपरीत बनाई जा रहे छह भवनों को आरडीए ने सीज कर दिया हैं। दो भवन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है। आरडीए के सहायक अभियंता एम अहमद ने बताया कि जेल गार्डेन रोड निवासी अरविंद उपाध्याय, बेलीगंज निवासी कन्हैयालाल सोनी, आशीष त्रिपाठी, कानपुर रोड निवासी सुनील बाबू, महराजगंज रोड बाजी, मुन्ना के भवनों को सीज कर दिया गया है। ये सभी मानक के विपरीत भवन बनवा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कचहरी रोड निवासी बीना तिवारी, राजेश अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में पत्र दिया है।