फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी लो वोल्टेज समस्या से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र रनापुर भोजपुर नव निर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस उपकेंद्र के बन जाने से क्षेत्र के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काटकर उपकेंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नया विद्युत उपकेंद्र बनने से उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी।


लालगंज डिवीजन के एक्सईएन दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया।


उन्होंने बताया कि अभी तक सरेनी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति हो रही थी, लेकिन नए बिजली घर बन जाने से इससे रौतापुर, भोजपुर टाउन, राजापुर और उसरू फीडर जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन



इससे दोनों उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उपकेंद्र में पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। नए उपकेंद्र से 25 गांवों को जोड़ा गया है। अधीक्षण अभियंता रविंद्र सिंह ने कहा कि लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें