फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की निकाली शव यात्रा, पुतले और झंडे फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर जिलेभर में लोगों में आक्रोश दिखा। इसे लेकर शुक्रवार को सड़कों पर उतरे अधिवक्ताओं, व्यापारियों समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहीं पाकिस्तान की शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका गया तो कहीं पर झंडा जलाया गया।
विज्ञापन



दीवानी कचहरी में वकीलों ने अदालती कामकाज ठप रखा और प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंका। लाइब्रेरी हाल में हुई शोक सभा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सेंट्रल बार के अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ल की अगुवाई में वकीलों ने कचहरी परिसर और कानपुर रोड गेट से बस स्टेशन होते हुए मुख्य गेट तक जुलूस निकाला।


इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर महामंत्री विजय वाजपेयी, सतीश कुमार, हरिश्चंद्र शर्मा, सुशील त्रिपाठी, राकेश तिवारी, सत्यप्रकाश त्रिवेदी, अजीत श्रीवास्तव, विवेक राठौर, अवधेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने सुपर मार्केट में पाकिस्तान का पुतला बनाकर उसकी शव यात्रा निकाली और फिर पुतला फूंक दिया। प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता एवं राजनारायण अग्रहरी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।


कृष्ण गोपाल कसौंधन, संदीप जैन, प्रभाकर गुप्ता, चंद्रप्रकाश, डॉ. ज्ञानेंद्र जोशी, महेंद्र अग्रवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों ने शहीद चौक पर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का ध्वज जलाया तो प्रगतिपुरम प्रगतिपुरम चौराहे पर पुतला फूंका। अवतार सिंह मोंगा, ओमप्रकाश चौबे, एसके सोनी, सिराज, अशोक आदि मौजूद रहे।


अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की और पाकिस्तान का झंडा फूंका। अभिषेक तोमर व चंद्रकुमार वाजपेयी ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। राम प्रकाश तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, शोभना पांडेय, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मधुबन मार्केट के निकट आतंकवाद का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, स्वामी जितेंद्र भारतीय, पीबी सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश शहीद हुए जवानों के साथ खड़ा है।


राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी (यू) एवं बालाजी सेवा मंडल ने शहीद चौक पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए आतंकी मसूद अजहर के पुतले को फांसी दी, फिर उसे फूंक दिया। इस मौके पर आलोक कुमार सिंह, आरपी सिंह, सुशील निषाद, महेंद्र सिंह, रामचंद्र आदि उपस्थित रहे। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के मेन चौराहे पर व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।


इस मौके पर कुंवर प्रताप सिंह, रामभवन यादव, पंकज मोदनवाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत परशदेपुर, नगर पंचायत नसीराबाद में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।


शहीद वीर जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की विशंभर मार्केट में हुई बैठक में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि व्यापारी समाज इस घटना की निंदा करता है। सुरेश यादव, मनोज गुप्ता, विजय सोनकर, अतुल श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे। सभी ने शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।


समाजवादी पार्टी ने सुपर मार्केट में शोकसभा करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रामबहादुर यादव, ओपी यादव, आरपी यादव, मो. इलियास, मो. शमशाद, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने शोकसभा करके आतंकी हमले की निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। हरिश्चंद्र शर्मा, दिनेश लोधी, रमाशंकर त्रिपाठी, भगवानदीन, हरिवंश सिंह, रामकरन आदि मौजूद रहे।


भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सुधीर सिंह, अनूप पांडेय, मयंक पांडेय, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक प्रधान संघ ने ब्लॉक सभागार में श्रद्धांजलि सभा की। इस मौके पर रंजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, सोनू कुमार, अविनाश सोनकर, सीपी अवस्थी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


फीरोज गांधी कॉलेज के छात्रों ने शहीद चौक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। डॉ. दिनकर त्रिपाठी की देखरेख में छात्रों ने श्रद्धांजलि दी। हेमकुंड पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। पुष्पिंदर सिंह, अमनदीप कौर आदि मौजूद रहीं। सलोन विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।


इस मौके पर ग्राम प्रधान हरिमोहन, रमेश कुमार गौड़, नीलम, एसएस पांडेय, एकता श्रीवास्तव, किरन, कलावती, रामकेवल आदि मौजूद रहे। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबफिक बेनी माधव पब्लिक स्कूल में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। करन बहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें