फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर फार्म खरीदने को लेकर भाजपा नेता-शाखा प्रबंधक में तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में टेंडर के फार्म को लेकर भाजपा नेता और शाखा प्रबंधक में तनातनी चल रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन



विवाद इतना बढ़ा कि मामला सलोन कोतवाली पहुंच गया। बैंक कर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।


सलोन के करीमगंज निवासी एवं युवा भाजपा नेता सुभ्रांत रस्तोगी दो दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक से टेंडर का फार्म लेने गए थे, तभी बैंक के शाखा प्रबंधक विनय कुमार गुप्ता से किसी बात को लेकर बहस होने लगी।
विज्ञापन



देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष से कोई मानने को तैयार नहीं हुआ।


बैंक परिसर में ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने सलोन कोतवाली पहुंचकर भाजपा नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया। साथ ही पूरे घटना की जानकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया।


दूसरी ओर सुभ्रांत रस्तोगी ने कोतवाली में शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक उनकी दुकान पर आए और पूर्व के नौकर रामलाल के बारे में पूछताछ करने लगे।


उन्होंने उसकी गर्दन पकड़ कर दबा दिया और धकेल दिया। सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि कस्बे के ही भाजपा नेता सुभ्रांत रस्तोगी के खिलाफ पीएनबी शाखा प्रबंधक विनय गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सुभ्रांत रस्तोगी की तहरीर पर शाखा प्रबंधक विनय कुमार गुप्ता के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें