फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरा लदा ट्रक से बरामद हुआ 15 लाख का गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरा लदे ट्रक से 15 लाख का गांजा बरामद
विज्ञापन


सिंहपुर (रायबरेली)। नारकोटिक्स टीम ने अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक खीरा लदे ट्रक से 15 लाख का गांजा बरामद किया है। यह ट्रक बंगाल से रायबरेली की ओर आ रहा था।

सोमवार को नारकोटिक्स टीम व शिवरतनगंज पुलिस ने सेमरौता के पास खीरे से लदे ट्रक को पकड़ा। तलाशी में ट्रक में पांच बोरों में भरा दो क्विंटल बरामद हुआ। इसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारकोटिक्स टीम के प्रभारी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ट्रक को पकड़ा गया। यह ट्रक बंगाल से गांजा लेकर रायबरेली की ओर जा रहा था।

आरोपियों के पास से तलाशी में 45 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रायबरेली के महराजगंज निवासी शिवप्रताप सिंह, पूरे हनुमंत सिंह निवासी राजेंद्र, व डोमपुर निवासी प्रेमपाल के रूप में हुई है। वहीं मैनपुरी के कोरइल निवासी राहुल, अशोकपुर, पुष्पेंद्र को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें