फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चला विशेष कीटनाशी रसायन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्ता परखने को दुकानों से 15 दवाओं के भरे नमूने
विज्ञापन

रायबरेली। शासन के विशेष कीटनाशी रसायन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह और जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश की टीमों ने कीटनाशक की दुकानों से 15 दवाओं के नमूने भरे। अधिकारियों के मुताबिक दवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए छापेमारी कराई गई। दुकानदारों से मानक के तहत ही कीटनाशक की दवाओं की बिक्री किसानों से करने के निर्देश दिए गए हैं।
टीम ने मेसर्स सूरज पेस्टीसाइड्स सब्जी मंडी लालगंज पर स्टाक बोर्ड व स्टाक रजिस्टर चेक किया। गुणवत्ता परीक्षण के लिए सल्फोसल्यूरान व इमिडाफ्लोप्राइड का एक-एक नमूना भरा। मेसर्स एग्रो किसान सेवा केंद्र सब्जी मंडी लालगंज से पिरोक्साफॉप प्रोपिनाईल व मेटासल्फयूरान का नमूना भरा। मेसर्स उमा बीज एवं पेस्टीसाइड्स सब्जी मंडी लालगंज पर स्टाक बोर्ड का मिलान किया। मेसर्स वंशिका बीज भंडार सब्जी मंडी का निरीक्षण किया गया। यहां पर सिर्फ बीज की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेसर्स मिश्रा कृषि परामर्श केंद्र मुराई का बाग डलमऊ में कारफेंटाजोन ईथाइल व प्रोफेनोफास का एक-एक नमूना लिया। मेसर्स अग्रहरि कीटनाशक एवं बीज भंडार घुरवारा में डीएमाइन साफल्ट व मेटासल्फयूरान मेथाइल का एक-एक नमूना भरा। मेसर्स कृषक बीज भंडार घुरवारा डलमऊ में सल्फोसल्यूरॉन का नमूना लिया गया। सत्यम बीज भंडार महराजगंज से फार्मेडाजिम का नमूना भरा गया। मेसर्स अमृत पेस्टी दरीबा तिराहा मैट्रीव्युजिन का नमूना भरा गया। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी छापा मारकर दवाओं के नमूने लिए गए। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को दी जाने वाली कीटनाशक की दवा गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। ऐसा न होने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए वे किसानों को अच्छी क्वालिटी की कीटनाशक दवा की ही बिक्री करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें