माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 25 को
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की रविवार को आयोजित बैठक में 25 दिसंबर को चुनाव कराने का फैसला लिया गया। यह चुनाव राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में होगा। साथ ही 28 से 30 जनवरी 2018 तक फैजाबाद में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगजीवन प्रसाद शुक्ल और संचालन धर्मेश नारायण दीक्षित ने किया। इस मौके पर बीएन तिवारी, प्रदीप कुमार, राकेश मिश्रा, श्याम नारायण सिंह, राजेश वाजपेयी, नन्हें लाल, शैलेश वाजपेयी, यादुवेंद्र वाजपेयी, जयशंकर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।