विजय जुलूस पर रोक : डीएम
रायबरेली। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा है कि विजय जुलूस पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। उन्होंने उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से कहा है कि वे विजय जुलूस कतई न निकालें। यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जायस में 28 टेबलों पर होगी गिनती
तिलोई। अमेठी जिले की नगर पालिका जायस के अध्यक्ष पद के 19 और सभासद के 82 प्रत्याशियों का भाग्य शुक्रवार को खुलेगा। एसडीएम डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए 25 टेबल लगाई गई है। किसी भी प्रत्याशी व समर्थक को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पास वाले लोग ही मतगणना स्थल पर जा सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोहनगंज, फुरसतगंज, शिवरतनगंज और जायस की पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।