फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रह अमीनों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
विज्ञापन

रायबरेली-डलमऊ। प्रांतीय आह्वान पर सदर, डलमऊ तहसील समेत अन्य तहसीलों में राजस्व संग्रह अमीनों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याआें को दूर किए जाने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष बृजेश प्रताप व तहसील अध्यक्ष अजय सिंह की अगुवाई में सदर तहसील में संग्रह अमीनों ने प्रदर्शन किया। सभी ने ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 रुपये किए जाने, संग्रह अमीनों को नायब तहसीलदार और तहसीलदार पदों पर पदोन्नति किए जाने की मांग की। इस मौके पर अनिल सोनी, सलीम मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, डलमऊ तहसील में तहसील अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में डलमऊ के संग्रह अमीन हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रथम चरण में 26, 27 और 28 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन और 13 नवंबर को तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, बाल किशोर, इंद्र बहादुर, गंगाराम, रामकिशोर, योगेश कुमार, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें