... झंडा ऊंचा रहे हमारा
रायबरेली। शहर से देहात तक स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, अर्ध सरकारी भवनों के साथ लोगों ने अपने घरों पर भी तिरंगे को शान से लहराया। स्कूलों-कॉलेजों में झंडारोहण, प्रभातफेरी, खेल स्पर्धाओं समेत विविध कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान मिठाईयां बांटी गईं।
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के स्वर गूंजे। बच्चों ने प्रभात फेरी लगा शहीदों के जयकारे लगाए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नाटक आदि प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी अभय सिंह ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजनों को सम्मानित भी किया।
डीएम ने कहा कि हम लोगों को ये आजादी बहुत मुश्किल से प्राप्त हुई है। अब हमें इसे बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता की बेहद आवश्यकता है। डीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया है। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में पौधे रोपित किए गए।
जिला चिकित्सालय एवं कुष्ट आश्रम में मरीजों को फल वितरित किए। सीडीओ देवेंद्र कुमार पांडेय ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हम सभ्य एवं सक्षम व्यक्ति बनकर देश की सेवा करें। अपने व्यक्तित्व से ईमानदार बनें। इस मौके पर परियोजना निदेशक इंद्रसेन सिंह, उपायुक्त मनरेगा अनिल कुमार सिंह, सूर्यकांत मिश्र मौजूद रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस लाइंस में झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि हम सबको ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। इस दौरान एसपी ने अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों ट्रैफिक इंचार्ज हरिशरण सिंह, महराजगंज कोतवाल आरके सिंह, शंभूनाथ सिंह आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय आदि मौैजूद रहे। सिंचाई विभाग में एर्क्सएन सिद्धार्थ कुमार ने ध्वज फहराया। विद्युत वितरण खंड प्रथम में एक्सईएन अशोक कुमार दोहरे, द्वितीय में विवेक खन्ना और तृतीय में पीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रभु टाउन स्थित राइजिग चाइल्ड स्कूल में प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने झंडा रोहण किया।
मेरा रंग दे बसंती चोला, वंदे मातरम आदि देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने धमाल मचाया। गुरुनानक नगर स्थित गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में सरदार अवतार सिंह छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मोंगा, व्यापारी नेता जावेद अहमद ने शहीदों को स्मरण कर नमन किया। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में निदेशिका सिद्दू ने ध्वजारोहण किया।
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएसएस पब्लिक स्कूल में में अध्यक्ष बीएल सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश रंगीला गीत पर धमाल मचाया। विब्ग्योर पब्लिक स्कूल इंटरमीडियट कॉलेज चंदौली में विभिन्न प्रधानाचार्य एमपी वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक प्रस्तुत किए।
दारूल उलूम हबीबिया गुलशन-ए-रजा जगतपालताल में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि कौमी एकता व भाईचारे को कायम रखना हम देशवासियों का कर्तव्य है। दिव्या मांटेसरी स्कूल शांति कुंज कोठी में मुख्य अतिथि डॉ. चंपा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह ने ध्वजारोहण किया।
उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सुपर मार्केट में ध्वजारोहण किया। प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका कहा कि भ्रष्टाचार रूपी दीमक को जड़ से उखाड़ कर फेंकना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आईटीआई लिमिटेड में इकाई प्रमुख एसपी गुप्ता ने झंडारोहण किया। हिंदू युवा वाहिनी रायबरेली की ब्लॉक खीरों की कार्यकारिणी की ओर से पाहो के शहीद स्थल अमर शहीद बलवान स्मारक पर माल्यार्पण कर राष्ट्रध्वज फ हराया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इस मौके पर जिला प्रभारी मनभावन शर्मा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रभारी अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक महाप्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। केके वर्मा, राजेश कुमार सिंह, एसके पांडेय ने कहा कि हमें शहीदों की कुर्बानी याद रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेष सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिला पंचायत में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि हम सबको ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए।