फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र में हादसे से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर वनरोज आने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चला रहे अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक ही परिवार के लोग रक्षाबंधन पर बरेली से इलाहाबाद जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां मृतक की बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बरेली के रहने वाले अजय कुमार सिन्हा (58) पुत्र बृजेंद्र कुमार परिवार समेत रक्षाबंधन पर इलाहाबाद जा रहे थे। साथ में पत्नी संध्या सिन्हा (55), बेटी अनुप्रिया जय सिन्हा, बेटा सिद्धांत अजय सिन्हा, नाती युवान थे। अजय ही गाड़ी चला रहा था। थाना क्षेत्र में हाईवे पर खैरहनी गांव के पास अचानक कार के सामने वनरोज आ गई। उसको बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार पर सवार सभी लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अजय कुमार सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुप्रिया जय सिन्हा की हालत गंभीर होेने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति की मौत से पत्नी के आंसू नहीं थम रहे थे। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी। सोचा नहीं था कि हादसा हो जाएगा। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें