फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर हक के लिए भरी हुंकार, शाम को मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर भरी हुंकार, शाम को मिला आश्वासन
विज्ञापन

रायबरेली। समायोजन रद्द किए जाने से खफा शिक्षामित्रों ने मंगलवार को हक के लिए विकास भवन में मौन व्रत धारण करके धरना प्रदर्शन किया। दिन भर आंदोलन के बाद शाम को शासन की ओर से शिक्षामित्रों को उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन मिला। इस पर 15 दिन के लिए धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। साथ ही बुधवार से शिक्षामित्रों ने स्कूल में पढ़ाने का एलान किया। यह भी कहा कि वादाखिलाफी की गई तो फिर सड़कों पर उतरेंगे।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सुबह विकास भवन में मौन व्रत धारणकर धरना दिया गया। महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि हम शासन स्तर पर शिक्षामित्रों से संबंधित नीति का विरोध करते हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रताप सिंह ने कहा कि साथियों की शासन की नीतियों को देखते हुए उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। जिला प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने सरकार को चेतावनी दी कि हमारी समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाए। कोषाध्यक्ष विष्णु शरण मौर्य ने कहा कि सरकार नियम में संशोधन कराते हुए हम लोगों का सम्मान वापस करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में एकत्र हुए शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन के बाद एक करीब एक घंटे तक मौन रखा। शाम को जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने बताया कि शासन की ओर से 15 दिन के अंदर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया। इस पर धरना स्थगित कर दिया गया है। बुधवार से स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर संकठा प्रसाद यादव, रामपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मीनाक्षी सिंह, सारिका सिंह, सीमा मौर्या, मंसा देवी, अनीता मौर्या, वंदना, नीलम, किरन यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें