फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटों की मरम्मत पर ट्रैफिक रहेगा ब्लॉक, निरस्त रहेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
आज निरस्त रहेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-बनारस रूट के रेल क्रॉसिंग गेटों पर मरम्मत का कार्य होने के कारण 18 जून को ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस वजह से तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। पंजाब मेल और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस को लखनऊ और बनारस के बीच परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर होकर चलाया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को रेल क्रासिंग गेट संख्या 162 और 69 का मरम्मत कार्य होने के कारण प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर, बनारस-लखनऊ-बनारस व रायबरेली-जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेंगी। वहीं पंजाब मेल और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस को सुल्तानपुर होकर चलाया जाएगा। - ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें