रायबरेली। जिले में सोमवार को भी 11 लोग कोरोना संक्रमित हो गए। पहले से संक्रमित एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। एक्टिव मरीजों की 83 हो गई है। नए संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को 1145 लोगों की जांच की गई, जिसमें 11 लोग संक्रमित मिले। एक्टिव मरीजों की संख्या 83 हो गई है। लोग लक्षण प्रतीत होने पर अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच जरूर कराएं।