फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी की 1.42 लाख कीमत की बाइक कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मारपीट, लूूटपाट और कच्ची शराब का कारोबार करने वाले एक शातिर अपराधी की रविवार को 1.42 लाख कीमत की बाइक कुर्क कर ली गई। गैंगस्टर अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीह थानेदार पंकज सोनकर की अगुवाई में पुलिस टीम रविवार शाम सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव पहुंची। अपराधी प्रमोद पासी के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।
थानेदार ने बताया कि प्रमोद पासी एक शातिर अपराधी है। उसका एक संगठित गिरोह है, जो लूटपाट, अवैध कच्ची शराब बनाने का काम करता है। प्रमोद गिरोह का सक्रिय बदमाश है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। कुर्क की बाइक की कीमत एक लाख 42 हजार 780 रुपये है। अपराधी के खिलाफ सलोन कोतवाली में 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें