फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा, पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को घर में घुसकर पिता-पुत्र को जमकर पीटा गया। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन



पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने असलहे से फायरिंग की, लेकिन हम लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तहरीर पर पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।


सतांव गांव निवासी संजय शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ हमलावर उसके घर के पास ट्रक खड़ा कर लिया था। ट्रक बाहर ले जाने के विरोध में हमलावरों ने कहासुनी करने शुरू कर दी।
विज्ञापन



इतनी सी बात पर हमलावरों ने घर में घुसकर उसके बेटे वैभव को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा। बचाने पहुंचने पर उसे भी हमलावरों ने पीटा। असलहे से फायरिंग की, लेकिन वह और उसका बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन



एसओ हरिशंकर प्रजापति का कहना है कि पूरे बेनीमाधव सिंह मजरे गोझरी गांव निवासी मंजीत सिंह और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें