फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र में वारदात से मची दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे एक युवक की हत्या कर उसका शव माइनर में फेंक दिया गया। लाश साड़ी में लिपटी थी। पैर दिख रहे थे, बाकी शरीर का हिस्सा सड़ गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि करीब दस दिन पहले उसकी हत्या की गई। सूचना पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और ग्रामीणों से प्रकरण से संबंधित जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुंदपुर निवासी गुड्डू द्विवेदी उर्फ पुरुषोत्तम द्विवेदी की शादी गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बखत मजरे दीनशाहगौरा की रहने वाली मंदाकिनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से गुड्डू ससुराल में ही परिवार समेत रहता था। सोमवार की सुबह गांव से निकली माइनर में गुड्डू का शव मिलने से दहशत फैल गई।


उसका शव साड़ी से लिपटा था। महज पैर दिख रहे थे। बाकी शरीर का हिस्सा सड़ चुका था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद उसके शव को माइनर में फेंक दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या में उसके किसी करीबी का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन



ससुराल में लटका ताला, पत्नी भी नदारद
युवक की ससुराल में ताला लटका है। घर पर कोई नहीं है। उसकी पत्नी मंदाकिनी और दो बच्चे कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीण भी ससुरालीजनों के बारे में कोई स्पष्ट बात नहीं बता पा रहे हैं। सवाल ये उठता है कि आखिर ससुरालीजन ताला बंद करके कहां चले गए। पुलिस भी ससुरालीजनों का पता लगा रही है, ताकि युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाया जा सके।


वर्जन
गदागंज थाना क्षेत्र में माइनर में एक युवक का शव पाया गया है। उसकी हत्या की गई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। घटना से संबंधित कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

- विनीत सिंह, सीओ डलमऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें