रायबरेली। कुंभ-2019 मेले को लेकर मंगलवार को बचत भवन में डीएम संजय कुमार खत्री ने बैठक की। डीएम ने पेट्रोल पंपों, होटलों, ढाबों पर प्रसाधनों की व्यवस्था कराने के साथ ही पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की गुणवत्ता पर ध्यान रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने होटल मालिकों को निर्देश दिए कि शहर के बाहर लंगर आदि की व्यवस्था कराएं, जिससे आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को पानी चाय आदि की व्यवस्था हो सके।
डीएम ने कहा कि मुख्य पर्व के दो दिन पहले और एक दिन बाद गाड़ियों का डायवर्जन किया जाएगा। समस्त तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने और मजिस्ट्रेटों की डयूटी लगाने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।
सीओ सीटी को निर्देश दिए कि बैरियर आदि स्थानों पर पुलिस की 8-8 घंटों की ड्यूटी लगाएं, जिससे जाम की समस्या से निपटा जाए। उन्होंने साफ सफाई के भी निर्देश दिए। इस मौके पर समस्त एसडीएम, सीओ सीटी जयचंद्र पांडेय, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष आदि मौजूद रहे।