सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक को गंगा में कूदता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवक ने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।
शिवपुरी गांव निवासी राजू पांडेय (35) पुत्र राम मोहन बाइक से गेंगासों स्थित गंगा नदी पर बने पुल के ऊपर पहुंचा। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, वह बाइक खड़ी कर गंगा में कूद गया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। सूचना पर गेंगासों चौकी इंचार्ज जय प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाइक की डिग्गी में मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा था वह बीमारी से परेशान है। इसलिए आत्महत्या कर रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है।