फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉइनिंग आदेश पाने के लिए बीएसए दफ्तर में लगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत गैर जिलों से आने वाले शिक्षकों को आखिरकार गुरुवार को जॉइनिंग आदेश मिल गए। जॉइनिंग आदेश पाने के लिए सुबह से ही बीएसए दफ्तर में शिक्षकों का मेला लगा रहा। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शाम लगभग चार बजे से जॉइनिंग आदेश बांटे गए तो शिक्षकों ने राहत की सांस ली। शिक्षकों की भीड़ के कारण दफ्तर में कामकाज भी प्रभावित रहा। जॉइनिंग आदेश पाने वाले शिक्षकों को दो दिन में तैनाती वाले स्कूल में कामकाज शुरू करना होगा।
विज्ञापन

गैर जिलों से स्थानांतरित होकर यहां पर 281 शिक्षक आए हैं। इन सभी लोगों ने बीएसए दफ्तर में 28 जून तक जॉइन कर लिया था, लेकिन स्कूल आवंटन न होने के कारण इन सभी को बीएसए दफ्तर में ही हाजिरी लगानी पड़ रही थी। स्कूलों में तैनाती के लिए काफी रस्साकसी के बाद 17 जुलाई को काउंसलिंग कराई गई, लेकिन उस समय भीड़ बहुत अधिक होने और वर्कलोड के कारण जॉइनिंग आदेश नहीं दिए गए थे। सभी को दो दिन बाद बुलाया गया था, जिससे सभी शिक्षक सुबह से ही बीएसए दफ्तर में जमा हो गए। हालांकि जॉइनिंग आदेश पाने में उन्हें शाम तक इंतजार करना पड़ा।
तैनाती आदेश पाने वालों में प्राथमिक विद्यालय के 214 सहायक अध्यापक, 14 प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के 53 सहायक अध्यापक (गणित-14, विज्ञान-28 व अन्य-11) शामिल हैं। काउंसलिंग में ही सभी को स्कूल आवंटित कर दिए गए थे। इसमें सबसे ज्यादा शिक्षक ऊंचाहार, छतोह, डलमऊ, खीरों, महराजगंज, डीह, अमावां, सलोन, सरेनी, लालगंज, जगतपुर विकास क्षेत्रों के स्कूलों में भेजे गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया का कहना है कि गैर जिलों से आने वाले सभी शिक्षकों को काउंसलिंग के दौरान स्कूल आवंटित कर दिए गए थे, जिन्हें जॉइनिंग आदेश भी प्राप्त करा दिए गए हैं। दो दिन के भीतर सभी शिक्षकों को अपने तैनाती वाले स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें