फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो साथियों की मौत के बाद बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दोस्तों की मौत पर बवाल, जाम किया हाईवे, पथराव
विज्ञापन



सलोन। कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को हाईवे पर जमकर बवाल मचाया।


रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर जाम लगाने के साथ सड़क निर्माण कंपनी पीएनसी के कार्यालय में तोड़फोड़ की। प्रोजेक्ट मैनेजर की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी।


उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी-100 टीम को भी ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। पुलिस कर्मियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।


थोड़ी ही देर में खबर पाकर कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बवाल शांत हो सका। क्षेत्राधिकारी शशिकांत यादव, उपजिलाधिकारी श्रीराम सचान ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन



उसरी गांव निवासी सिराज घोसी का पुत्र सैफ (16) अपने दोस्त से मिलने नवीन सब्जी मंडी गया था। नवीन मंडी में उसका दोस्त एवं माधवपुर निवासी शुभम (18) पुत्र राजेश सब्जी बेचने आया था।


सब्जी बेचने के बाद सैफ अपने दोस्त शुभम की बाइक से उसरी जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दोस्त हाईवे लिंक मार्ग से उसरी मोड़ की तरफ मुड़े, रायबरेली से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही होंडा सिटी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में बाइक सवार सैफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दंपति ने दूसरे युवक को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसने भी लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


उधर, हादसे में दो दोस्तों की मौत की खबर पाकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। नाराज लोगों ने सड़क पर लगे ट्रैफिक संकेतक को उखाड़कर लगभग दो घंटे तक रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया।


भीड़ ने गणेशगंज बाजार टर्निंग के समीप बने सड़क निर्माण कंपनी पीएनसी के दफ्तर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। कंपनी के हेडऑफिस में लगे एलसीडी, फ्रिज, एसी आदि तोड़ दिया।


कंपनी के मैनेजर की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। उधर, सूचना पर यूपी-100 टीम भी पहुंची लेकिन लोगों ने उन्हें खदेड़ लिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


वहीं खबर पाकर कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई, जिसके बाद किसी तरह बवाल शांत हो सका। उपजिलाधिकारी श्रीराम सचान, सीओ शशिकांत यादव ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हाईवे खुलवाया। दो घंटे तक चले हंगामे के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन



सलोन कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक सैफके मौसा अली अहमद की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


क्षेत्राधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी पीएनसी के कार्यालय और हेड ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें