फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशेड़ी दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से इन्कार
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। ...बैंड-बाजे की धुन पर बाराती थिरक रहे थे। ...जनाती पक्ष भी फूलों की मालाएं लेकर स्वागत में खड़े थे।


द्वारचार की रस्म होने लगी। इसी बीच नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से ही इन्कार कर दिया। लोगों ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अड़ गई।


मामला कोतवाली भी पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है।


सलोन के सोनबरसा निवासी जगतपाल की पुत्री पूजा की शादी चार माह पूर्व ऊंचाहार के अकोढ़िया निवासी रामधनी के पुत्र सुंदरलाल के साथ तय की गई थी।


शुक्रवार रात सुंदरलाल बारात लेकर पहुंचा। जनातियों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। धूमधाम के साथ दरवाजे पर बारातियों की अगवानी के बाद द्वारचार की रस्म अदा की जाने लगी।
विज्ञापन



इसी बीच नशे में धुत होकर जब दूल्हा द्वारचार में पहुंचा तो उसकी हरकतें देख वधु पक्ष के लोग सन्न रह गए। फिर भी वधू पक्ष नजरअंदाज करते रहा।


सात फेरों से पहले नशे में टुन्न दूल्हे ने दुल्हन की बुआ को फोन कर दिया। जब लड़की को शराबी दूल्हे की हरकतों की जानकारी हुई तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की, लेकिन दुल्हन फैसले पर अड़ गई। इसके बाद मामला सलोन कोतवाली पहुंचा। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसलिए बारात वापस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें