फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबीकूद में हरिकेश व रोशनी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिकेश व रोशनी ने लगाई सबसे लंबीकूद
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। राजकीय पीजी कॉलेज ऊंचाहार में मंगलवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि निरंकार सिंह प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज सांगीपुर-प्रतापगढ़ ने किया। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट एवं सलामी के बाद लंबी कूद, गोला प्रक्षेपण तथा 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया गया।
लंबीकूद छात्र वर्ग में हरिकेश कुमार, अंशु कुमार, राहुल कुमार और छात्रा वर्ग में रोशनी, अर्चना और वंदना मिश्रा ने क्त्रस्मश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण छात्र वर्ग में हरिकेश कुमार, सुहैल, सूरज भान तथा छात्रा वर्ग में मोनी, अर्चना व सविता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या शुभा सिंह जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार यादव, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अर्चना, सुषमा, लेखा मिर्जा एवं क्रीड़ा प्रभारी अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की छात्रा उमा, संजू, रागिनी एवं सविता ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बालेंद्र सिंह यादव ने किया। सबीहा नाज, रश्मि संत, नीता सोनकर, सुमन, दीपमाला सिंह व संतोष कुमार के निर्देशन में महाविद्यालय की छात्राओं ने योग एवं पिरामिड कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें