महिला के साथ गैंगरेप
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पीड़िता ने एसपी को भी पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह अपनी बहू के साथ नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के पांच लोगों ने उसके साथ जबरन रेप किया। साथ ही उसकी बहू को धमकाकर भगा दिया। एसओ बृजमोहन सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। एसपी शिवहरि मीणा ने एसओ को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।