फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से रिसाव हो रहे पेट्रोल से जलता चिराग छूने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार की महिला समेत पांच लोग झुलसे
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बनपुरवा मजरे टेकारीदांदू गांव में बुधवार रात कमरे में खड़ी बाइक से रिस रहे पेट्रोल से जलते चिराग के छूने से आग लग गई। इससे एक परिवार की महिला समेत पांच लोग झुलस गए। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बनपुरवा मजरे टेकारीदांदू गांव निवासी सियाराम की बेटी व उसके बच्चे टेकारीदांदू में लगे मेला देखने आए थे। मेला देखने के बाद अपने मायके पहुंचे। बाइक घर के अंदर कमरे में खड़ी करा दी गई थी। रात में बाइक से पेट्रोल रिसाव हो रहा था, जिसकी गंध आने पर सियाराम की पत्नी सिरताजा (50) चिराग लेकर उसे देखने कमरे पहुंची थी। बताते हैं कि जलता चिराग पेट्रोल से छू गया। इसी से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। लपटों की चपेट में आई सिरताजा को परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो वह भी झुलस गए। हादसे में सिरताजा के अलावा बिटूला (30) पत्नी रमू, राजेश (18) पुत्र सियाराम, कंचनलता पुत्री सियाराम (14) अर्पित (7) पुत्र रामू निवासी पूरे राजा झुलस गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें