फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलाकीगंज सब्जी मंडी के व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोद अध्यक्ष व सुशील और सचिन बने महामंत्री
विज्ञापन

रायबरेली। उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली की बुलाकीगंज सब्जी मंडी इकाई की कार्यकारिणी गठित की गई। बेलीगंज स्थित एक होटल में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रमोद कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और सुशील तोलानी व सचिन गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में संतोष गुप्ता-कोषाध्यक्ष, शेर अली, राज कुमार मदान व सिराजुल हसन-संरक्षक, मो. आलम, अजय गुप्ता-उपाध्यक्ष, जियाउल हसन, मो. जीशान व अमनवीर सिंह-मंत्री, रोशन राजपाल-संयुक्त मंत्री, अवधेश कुमार और अजय कुमार गुप्ता- संगठन मंत्री के साथ प्रमोद कुमार शुक्ला, अवनीत जायसवाल, मो. कमर, सुनील कक्कड़ आदि को मुख्य अतिथि मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि रायबरेली जिले की 75वीं इकाई के गठन के साथ पूरे प्रदेश में 25 वर्षों से व्यापारिक समाज को एक माला में पिरोकर उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत है। संगठन पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ व्यापारिक समाज को आगे ले जाने का काम कर रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे फिरोज नूरी व जिला युवा अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सभी संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। जिला महामंत्री राजेंद्र पांडेय व वितरक संघ के अध्यक्ष हरीश अवस्थी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें