बाल विकास परियोजना कार्यालय में लूटखसोट
क्रासर
मुख्य सेविकाओं ने एसडीएम से की शिकायत
जिला कार्यक्रम अधिकारी करेंगी मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
तिलोई (रायबरेली)। तहसील मुख्यालय पर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय तिलोई में लूटखसोट चल रही है। मुख्य सेविकाओं ने शुक्रवार को एसडीएम से इसकी शिकायत करके कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मुख्य सेविका मिथिलेश व प्रतिमा ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय सिंह की ओर से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आरोप है कि बिना रुपया मिले कोई कार्य नहीं किया जाता है। हम सबका उत्पीड़न किया जाता है।
आरोप है कि बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कामकाज ठप कर दिया जाएगा। एसडीएम अशोक शुक्ला का कहना है कि शिकायत मिली है। इस मामले के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी अमेठी को अवगत करा दिया गया है। वहीं इसकी जांच करेंगी। जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी अमेठी सावित्री देवी ने बताया कि वे शनिवार को कार्यालय पहुंचकर मुख्य सेविकाओं की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच करेंगी। उधर, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय सिंह का कहना है कि उन पर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है। जांच होने पर खुद सच्चाई सामने आ जाएगी।