फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो घायल, दोनों गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में दो घायल, दोनों गंभीर
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर गांव के निकट शुक्रवार को शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव निवासी बब्लू व भोजपुर निवासी प्रमोद कुमार बाइक से लालगंज आए थे। दोनों नशे में धुत्त होकर बाइक से सेमरी की ओर जाने लगे। जैसे ही वह सातनपुर गांव के निकट पहुंचे तभी अचानक सामने गड्ढा आ जाने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिरकर घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लाई। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों घायलों के पारिवारीजनों को सूचना दे दी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें