कार की टक्कर से सिपाही घायल, पैर टूटे
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल हो गया। सिपाही को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गिरदौ थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात निवासी रामनाथ गौतम की तैनाती शिवगढ़ थाने में है। सोमवार को वह किसी काम से कोर्ट जा रहा था। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर अहलादगढ़ के पास पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे सिपाही के दोनों पैर टूट गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां, हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ब्यूरो