फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ छात्रों का नीट में चयन, खुशी से खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
होनहारों ने पाई नीट में कामयाबी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। नेशनल एलिजिबेलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) में जिले के आठ छात्रों का चयन हुआ है। चयन से जहां छात्रों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सीबीएसई बोर्ड में जिला टॉपर निवेदिता शर्मा की ऑल इंडिया 651वीं रैंक आई है। नीट में चयन होने वाले छात्र-छात्राओं का कहना है कि मेहनत हमेशा करना चाहिए। कभी निराश नहीं होना चाहिए। मेहनत करने पर मंजिल जरूर मिलती है।
संशिक्षा एकेडमी में अध्ययनरत निवेदिता शर्मा को नीट की 720 अंकों की परीक्षा में 632 अंक मिले हैं। गुनीत कौर को 611, सिद्धार्थ गुप्ता को 504, श्लोक अग्रवाल को 502, श्रेयांश को 512, विनय को 509 अंक मिले हैं। इन सभी के अलावा लवली तासो वर्मा, सौरभ गौतम का भी चयन नीट में हुआ है। ये सभी छात्र मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक अभिषेक निरंजन और नीरज सोनी ने बताया कि मेहनत और लगन के साथ तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिली है। नीट का आयोजन मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के दौरान उन कॉलेजों में प्रवेश मिलता है, जो मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया और डेंटल काउंसिल आफ इंडिया की ओर से संचालित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें