फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए समस्त विकासखंडों में लगेगें कैंप-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन के लिए विकासखंडों में लगेंगे कैंप : डीएम
विज्ञापन

रायबरेली। डीएम अभय सिंह ने कहा है कि 21 जून से 11 अगस्त 2017 तक समस्त विकास खंडों के मुख्यालय पर वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना के कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार के पेंशनरों के पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकासंखड बछरावां में 21 व 22 जून, शिवगढ़ में 28 व 29 जून, महराजगंज में 30 जून व एक जुलाई, लालगंज में एक व चार जुलाई, सरेनी में छह व सात जुलाई, खीरों में दस व 11 जुलाई, सलोन में 12 व 13 जुलाई, डीह में 14 व 15 जुलाई, छतोह में 17 व 18 जुलाई, राही में 19 व 20 जुलाई, अमावां में 21 व 22 जुलाई, हरचंदपुर में 24 व 25 जुलाई, सतांव में 26 व 27 जुलाई, डलमऊ में 28 व 29 जुलाई, दीनशाह गौरा में एक व दो अगस्त, ऊॅंचाहार में तीन व चार अगस्त, जगतपुर में आठ व नौ अगस्त तथा रोहनियां में 10 व 11 अगस्त 2017 को कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें