फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 10 तहसीलदारों की मिली नई तैनाती

Sun, 30 Aug 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने 10 तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रोन्नत पाए पांच तहसीलदारों को पूर्ण जिम्मेदारी दी है। पहले से तहसीलदार रहीं चार महिला अधिकारियों को न्यायिक कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


छह अधिकारी पदोन्नति के बाद तहसीलदार बने हैं। पदोन्नति के बाद सुनील कुमार को ऊंचाहार तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। यशवंत सिंह को डलमऊ तहसील की जिम्मेदारी मिली है। पवन कुमार यादव अब लालगंज के तहसीलदार होंगे। प्रदीप कुमार निगम को तहसीलदार न्यायिक लालगंज के पद पर तैनात किया गया है। शालिनी तिवारी को महराजगंज तहसील की कमान सौंपी गई है। अवनीश कुमार को सलोन तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

पहले से तहसीलदार के पद पर कार्यरत चार महिला अधिकारियों की भूमिका में बदलाव किया गया है। उन्हें अब सिर्फ मुकदमों की सुनवाई करने का जिम्मा सौंपा गया है। महराजगंज की तहसीलदार मंजुला मिश्रा को तहसीलदार न्यायिक सदर, ऊंचाहार की तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित को तहसीलदार न्यायिक सलोन, सलोन की तहसीलदार दीपिका सिंह को से तहसीलदार न्यायिक महराजगंज और डलमऊ की तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी को तहसीलदार न्यायिक डलमऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें