रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग में राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की तबादला सूची जारी हुई है। इस सूची में दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर 10 शिक्षक अपने जिले में आएंगे, जबकि इस जिले के महज चार शिक्षक दूसरे जिले जाएंगे। तीन शिक्षकों का तबादला जिले के भीतर हुआ है।
तबादला सूची में शामिल आठ सहायक अध्यापक और दो प्रवक्ता दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर रायबरेली आएंगे। फिरोजाबाद के अरविंद कुमार यादव का मॉडल इंटर कॉलेज बसाढ़, झांसी के कमल किशोर यादव का राजकीय हाईस्कूल सूची, झांसी के सतीश कुमार का राजकीय हाईस्कूल रोझइया भीखमशाह, गोंडा की अर्चना का राजकीय बालिका हाईस्कूल पश्चिम गांव, बांदा की अनीता देवी का मॉडल इंटर कॉलेज असहन जगतपुर, लखीमपुर खीरी की प्रतिमा यादव का राजकीय बालिका हाईस्कूल पश्चिम गांव, मथुरा की चित्रा सिंह का राजकीय हाईस्कूल सूची, आगरा की व्योमिका गुप्ता का राजकीय हाईस्कूल पिंडारी कला में बतौर सहायक अध्यापक तबादला हुआ है।
प्रवक्ताओं में आजमगढ़ के शेख मोहम्मद और अंबेडकरनगर के अवधेश कुमार का तबादला राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी में हुआ है। इस जिले से तीन सहायक अध्यापक और एक प्रवक्ता का स्थानांतरण गैर जनपद हुआ है। प्रवक्ता में मॉडल इंटर कॉलेज पारा कला की संगीता को अयोध्या भेजा गया है। वहीं सहायक अध्यापकों में राजकीय इंटर काॅलेज डीह के सुरेंद्र सिंह का फतेहपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल बाला की ज्योति पटेल का बाराबंकी, राजकीय बालिका हाईस्कूल मऊगर्बी की आर्या पांडेय का तबादला लखनऊ हुआ है। जिले के भीतर जिन तीन सहायक अध्यापकों का स्थानांतरण हुआ है।
इनमें आशीष यादव को राजकीय हाईस्कूल तामसगढ़ से राजकीय हाईस्कूल पिंडारी कला, आकांक्षा यादव को राजकीय बालिका हाईस्कूल छतोह से राजकीय इंटर कॉलेज टेरा बरौला और सुनीता लाल को राजकीय हाईस्कूल जगतपुर से राजकीय हाईस्कूल पूरे त्रिवेदी भेजा गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अपने आदेश में कहा है कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के क्रम में स्थानांतरण किया गया है।