फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शॉर्ट सर्किट के कारण 10 बीघा फसल जली

Tue, 15 Apr 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र के पूरे प्रसादी मजरे हरदोई गांव में लगी आग बुझने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। पूरे प्रसादी मजरे हरदोई गांव में सोमवार दोपहर आग लगने से 10 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि ढीले तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। सभी ने मिलकर आग बुझाई।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर खेतों आग लग गई। तेज लपटें देख ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े। जब तक लोग आग बुझाते, तब तक हरदोई गांव के रहने वाले किसान विनायक, सूरज, महादेव, सरजू प्रसाद के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आग बुझने के बाद दमकल पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी रही। कहा कि कभी दमकल समय पर नहीं पहुंचती।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के जर्जर तारों की वजह से अक्सर आग की घटनाएं हो रहीं हैं। ढीले और जर्जर तारों को नहीं बदलवाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें