गांवों में प्रसाधन कक्षों के निर्माण के लिए हर साल करोड़ों रुपये दिए
जाते हैं। जिला पंचायतराज विभाग ने निर्मल भारत अभियान केे तहत ग्राम
पंचायतों को बजट देकर प्रसाधन कक्षों के निर्माण के आदेश दिए, लेकिन ग्राम
पंचायतों में खुलेआम मनमानी की गई। जांच कराई गई तो एक करोड़ आठ लाख रुपये
की मनमानी पकड़ में आई। जांच में मनमानी की पोल खुलने के बाद सलोन ब्लॉक के
बेवली, शिवगढ़ के पिंडौली, रायपुर, डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के तेरुखा, सरेनी
ब्लॉक के दरियापुर, हैबतपुर कला, सब्जी बबुरा, खीरों ब्लॉक क्षेत्र के
सेवनपुर, ऐंधी, रनापुर पहरौली, सेमरी, हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के
जोहवाशर्की, कासोखास, मलिकमऊ बरना, बाला, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के उमरपुर,
रैन, सेहंगो पश्चिम गांव, महराजगंज ब्लॉक के ओई, पुरासी, मुरैनी, कक्केपुर
व कोटवा मदनिया के ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के अलावा ग्राम
प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सभी को 15 दिन में जवाब देने
के आदेश दिए गए हैं। साथ ही वसूली की नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू
कर दी गई है।