फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बहाल होगी रेलवे में आधा घंटे पहले त्वरित आरक्षण की सुविधा

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने यह अवधि दो घंटे कर दी थी

बरेली। भारतीय रेलवे की सभी स्पेशल ट्रेनों में आधा घंटे पहले त्वरित (करंट) आरक्षण की सुविधा शनिवार से फिर बहाल हो जाएगी। रेलवे ने कोरोना संक्रमण के चलते त्वरित आरक्षण की अवधि दो घंटे पहले कर दी थी। 
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि रेलवे अपना पहला आरक्षण चार्ट गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम चार घंटे पहले बनाता है। उसके बाद उपलब्ध स्थान पर आरक्षण पीआरएस काउंटर एवं ऑनलाइन माध्यम से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर जब तक दूसरा चार्ट न बन जाए, तब तक होते हैं। यह अवधि कोरोना संक्रमण से पहले आधा घंटा हुआ करती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण केचलते रेलवे ने 11 मई, 2020 को दूसरा त्वरित आरक्षण चार्ट बनाने का नियम दो घंटे पहले निर्धारित कर दिया था, इसके बाद से यात्री केवल दो घंटे पहले तक ही अपना करंट टिकट बुक करा सकते थे।
उन्होंने बताया कि अब धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य होने की ओर हैं और त्योहारी सीजन भी शुरू हो रहा है, लिहाजा रेलवे 10 अक्तूबर से सभी स्पेशल ट्रेनों में पांच मिनट से 30 मिनट पूर्व तक करंट आरक्षण देने की सुविधा फिर बहाल करने का फैसला किया है। अब यात्री ट्रेन छूटने के आधा घंटा पहले तक अपना करंट टिकट बुक करा सकेंगे। उन्होेंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा पहला आरक्षण चार्ट (चार घंटे पहले) बनने के बाद रद्द हुए टिकटों पर बिना किसी झंझट यात्रियों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगी। इसका लाभ यात्री स्टेशन पर त्वरित काउंटर और ऑनलाइन आरक्षण पर भी उठा सकेंगे। टिकट वापसी नियम के अनुसार पहले से आरक्षित टिकटों के रद्दीकरण की अनुमति इस दौरान कर दी गई है। जंक्शन के सीएमआई संजीव दुबे ने बताया कि करंट आरक्षण की यह सुविधा शनिवार से यात्रियों को मिलने लगेगी। 

रामनगर से बांद्रा तक 16 से साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

बरेली। रेलवे बोर्ड ने 16 अक्तूबर से सप्ताह में एक दिन चलने वाली रामनगर-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को फिर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन के बाद किच्छा, बहेड़ी, बदायूं स्टेशनों से गुजरने वाली यह पहली ट्रेन होगी। बांद्रा-रामनगर सुपरफास्ट ट्रेन  09075 अप 15 अक्तूबर को बांद्रा से चलेगी और 16 अक्तूबर से 09076 डाउन शाम साढ़े चार बजे रामनगर से काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, बहेड़ी स्टेशन होते हुए रात 7.40 बजे इज्जतनगर और 8.12 बजे जंक्शन होते हुए अगले दिन रात 9.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित होंगे जिनके लिए रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। बरेली से मथुरा के बीच भी यह पहली ट्रेन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें