फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोलियों से भूना

Sun, 11 Nov 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कंधई इलाके में शनिवार सुबह एक युवक को घर से बुलाकर गोलियों से भून दिया गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। जाम लगाने के साथ ही पथराव करते हुए पुलिस को दौड़ा लिया। पत्थर लगने से एक सिपाही घायल हो गया। ढाई घंटे बाद सदर विधायक के समझाने पर लोग शांत हुए। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के कंधई मधुपुर के मिश्र का पुरवा निवासी बृजेश मिश्र (38) पुत्र अवधेश मिश्र घर में सो रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुछ लोग घर के बाहर पहुंचे और आवाज देकर बृजेश को बाहर बुलाया। मकान का चैनल गेट खोलकर बृजेश बाहर निकला। तभी हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे वह गिर पड़ा। हमलावर उस पर अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। एक गोली सीने के पास लगी। आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। आननफानन में घरवाले घायल बृजेश को लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कंधई एसओ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना से आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस को डंडे लेकर दौड़ा लिया। उधर, अस्पताल में भी बवाल होने लगा। सूचना पर फोर्स के साथ एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ लोग पुलिस से तकरार करते हुए भिड़ गए। इस पर दो लोगों को पुलिस कोतवाली उठा ले गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर भेजा गया। शव देखते ही लोग भड़क गए और पथराव करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पत्थर लगने से कंधई थाने का सिपाही छत्रेश घायल हो गया। शव के पीछे पहुंचे एसओ कंधई को भी महिलाओं ने पथराव करते हुए दौड़ाया। ग्रामीणों से बचने के लिए कंधई पुलिस जीप लेकर भाग निकली। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन सुरक्षा, आर्थिक मदद व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर डटे रहे। करीब ढाई घंटे बाद सदर विधायक संगमलाल गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को शासन से पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। देर शाम परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हुए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई सुशील मिश्रा की तहरीर पर शमशाद उर्फ गुड्डू निवासी जोतिया व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें