फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बरात से लौट रहे युवकों को किया लहूलुहान

Wed, 29 Nov 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज पूरे पुरंदर में मंगलवार की रात बरात से लौट रहे तीन युवकों पर कन्या पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। तीनों को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुरानी बाजार आमीशंकरपुर निवासी अंकित सिंह की बरात बुधवार को रेहुआ लालगंज पूरे पुरंदर गांव गई थी। रात को बरात से घर लौट रहे शैलेंद्र का आराेप है कि गांव के बाहर निकलते ही कन्या पक्ष के गांव वालों ने उसकी बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने डंडे से पीटा। पीछे से पहुंचे परिवार के दिलीप और प्रदीप ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया।



आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। इस दौरान अचेत पड़े दिलीप का पर्स व मोबाइल गायब हो गया। इसमें चार हजार रुपये थे। शैलेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने विवेक सिंह, महेश कोरी, संतोष सिंह उर्फ मेटी, अकरम ,चंदन सिंह, दान बहादुर कोरी, नीरज यादव व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें