फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नाले में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला गोगौर नाले में बुधवार की रात करीब आठ बजे युवक का शव मिला। पत्नी ने पति के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कहा, जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
विज्ञापन

बाघराय के जालिमगंज बरौलिया निवासी भोला सरोज (42) बुधवार की शाम करीब चार बजे दो दोस्तों के साथ बाइक से शराब के ठेके पर जाने की बात कहकर निकला। घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर से करीब डेढ़ किमी दूर नाले में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर घर पहुंचाया। पति की मौत की सूचना पर पत्नी अंजू व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पत्नी का आरोप है कि गांव के ही दो दोस्तों के साथ पति शराब पीने गए थे।
विज्ञापन

दोनों दोस्त घर से पति को ले गए। उन्होंने ने ही हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बृहस्पतिवार को दिन भर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास करती रही, लेकिन परिजन कार्रवाई पर अड़े रहे। पत्नी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के दो बेटे व दो बेटी है।
वहीं, बसपा मंडल प्रभारी डॉ. रामराज सरोज मृतक के घर पहुंचे। आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी चंद्रकेश भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें