फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चौकी के सामने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, प्रयागराज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथोला चौकी के ठीक सामने रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बेखौफ बदमाशों ने युवक को दौड़ाकर गोली मार दी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बोधी का पुरवा निवासी सौरभ सिंह (29) अपने भांजे सक्षम (23) के साथ रविवार शाम किसी काम से रानीगंज कैथोला बाजार गए थे। दोनों ने बाजार स्थित पुलिस चौकी के पास अपनी अपनी स्कूटी खड़ी कर सामान खरीदारी करने लगे। लौटते समय कार में स्कूटी टकराने से नाराज चालक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कार चालक ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर सौरभ को दौड़ा लिया। कई राउंड हवाई फायरिंग के बाद युवक पर भी गोली दाग दी।
बीच बचाव के दौरान भांजा सक्षम भी घायल हो गया। कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। घायलों को निजी वाहन से ट्राॅमा सेंटर लालगंज भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर किया है। सक्षम का उपचार कर ट्राॅमा सेंटर के चिकित्सकों ने घर भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी अगई निवासी संजय शुक्ला को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय भी पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लाइसेंसी पिस्टल से हमला किया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें