फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आसपुर देवसरा के युवक की चंडीगढ़ में मौत

Mon, 14 Aug 2023 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद कर लौट रहा था युवक, कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


आसपुर देवसरा। चंडीगढ़ में दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह उसका शव घर पहुंचा।
विज्ञापन

लबेदा गांव निवासी संत प्रसाद सिंह (39) अपने दो भाइयों सत्यनारायण और हरि गोविंद के साथ चंडीगढ़ में रहकर दुकान चलाता था। शनिवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव घर पहुंचा तो संत प्रसाद की पत्नी पूनम अचेत हो गई। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अभिषेक(17) कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा अभिनव (12) कक्षा आठ का छात्र है। इब्राहिमपुर घाट पर देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें