फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रक्षाबंधन पर एक सितंबर तक चलेंगी स्पेशल बसें

Mon, 14 Aug 2023 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार पर भीड़ को देखते हुए एआरएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए तैयारी कर रही बहनों के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम पांच स्पेशल बसों का संचालन करेगा। इन बसों का संचालन, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के साथ अयोध्या के बीच किया जाएगा। त्योहार पर भीड़ की संभावना को देखते हुए एआरएन ने निर्देश दिए हैं।
दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और फैजाबाद के साथ वाराणसी सहित अन्य शहरों और जिलों में रहने वाली बहनें अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधने के लिए आती हैं। बहनों को रक्षा बंधन पर सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस लिए रोडवेज एआरएम ने 16 अगस्त से पांच स्पेशल बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। स्पेशल बसों का संचालन एक सितंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम के मुताबिक हो सकता है कि शासन इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए किराया माफ कर मुफ्त सफर का तोहफा दे। हालांकि अभी शासन की ओर से किसी प्रकार का आदेश निर्देश नहीं आया है। मगर विभाग तैयारी करने में लगा है। जो बसें खटारा हो गई हैं, उनकी मरम्मत कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें