कस्बे में किराये के कमरे मेें महिला मित्र के साथ रहने वाले युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस उसके साथ रहने वाली महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बाघराय थाना क्षेत्र के जमलामऊ निवासी अमित पाल (26) कुंडा के खैराती रोड पर किराये का कमरा लेकर रहता था। उसके साथ उसकी महिला दोस्त भी रहती थी। रविवार शाम करीब चार बजे अमित उसी कमरे में फांसी के फंदे से झूल गया। जानकारी होने पर एसआई अंकित तिवारी व अरुण सिंह मौके पर पहुंचे। अमित के शव को नीचे उतारकर सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसकी महिला दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अमित ने एक महीने पहले कुंडा में किराये का मकान लिया था। वह परिवार से अलग महिला के साथ रहता था।